Wednesday, February 15, 2023

महान लोगों की भीड़

हर जगह भरमार है, भीड़ है। और सब अपनी गली के शेर हैं। अंधों में काने हैं। 


इतने पद्मश्री विजेता हैं कि अब कोई ज़हमत नहीं उठाता याद रखने की कि किसे कब क्या मिला। साथ में पद्म भूषण, पद्म विभूषण हैं सो अलग। फिर अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार। ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, विश्व हिन्दी सम्मान और तमाम संस्थानों के सम्मान। 


12 मार्च को सजीव प्रसारित होने वाले ऑस्कर पुरस्कार कार्यक्रम के लिए मनोनीत व्यक्तियों की इस भीड़ को देखिए। फ़ोटो 13 फ़रवरी का है। कितनों को आप जानते हैं? टॉम क्रूज़ भी तब पहचाने जाएँगे जब आपको पहले से पता हो कि उनकी फ़िल्म इस साल मनोनीत की गई है। 


नाटू, नाटू वाले दिखाई नहीं दे रहे। शायद वे इतनी जल्दी एल-ए नहीं आए। एक महीने पहले कौन जाता है?


राहुल उपाध्याय । 15 फ़रवरी 2023 । सिएटल 



No comments: