Wednesday, February 22, 2023

स्टारबक्स की ग़ज़ब कहानी

स्टारबक्स की भी ग़ज़ब कहानी है। 


आज खबर आई कि इटली में यह ऑलिव ऑयल वाली कॉफ़ी बेचने जा रही है। कॉफ़ी में तेल? वह हुआ क्या कि किसी में कहा कि एक चम्मच ऑलिव ऑयल रोज़ पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। तो बस कॉफ़ी में डाल के पी लो। जैसे कि विटामिन डी दूध में डालना आम बात है। और नमक में आयोडीन। 


इससे भी ज़्यादा आश्चर्य की बात यह है कि इसमें लक्ष्मण नरसिम्हन का कोई हाथ नहीं है। जी। वे अभी सीईओ नहीं हैं। वे 1 अप्रैल 2023 से सीईओ का पद सम्भालेंगे। तब तक वे कम्पनी के वर्तमान सीईओ हावर्ड शुल्ज़ से से ट्रेनिंग ले रहे हैं। 


मार्च 2022 में केविन जॉनसन सीईओ के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 16.7 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 130  करोड़ रुपये मिले। तीन महीने का वेतन 130 करोड़ रुपये। 


उनकी जगह अक्टूबर में नरसिम्हन नियुक्त हुए। उन्हें 8.8 मिलियन डॉलर यानी 70 करोड़ रुपये मिले। तीन महीने का वेतन 70 करोड़ रुपये। 


और हॉर्वर्ड शुल्ज़ को मिला मात्र एक डॉलर। यानी 80 रुपये। नौ महीने का वेतन 80 रुपये। 


स्टारबक्स! ग़ज़ब तेरी माया! एक डॉलर में तो तेरी दुकान में कुछ भी नहीं मिलता। 


असल में चक्कर क्या है कि हॉर्वर्ड शुल्ज़ ने स्टारबक्स को अपने हाथों से बनाया है और जब-जब संकट की घड़ी आई है, उन्होंने इसे सहारा दिया है। पैसे भी खूब कमाए हैं। आज उनके पास क़रीब चार बिलियन डॉलर है। यानी 32 हज़ार करोड़ रुपये। 


राहुल उपाध्याय । 21 फ़रवरी 2023 । सिएटल 







No comments: