Saturday, February 5, 2022

वसंत बर्फ़

मेरा जन्म भारत में कर्क रेखा पर स्थित शिवगढ़, मध्य प्रदेश में हुआ। इसका अक्षांश 23 डिग्री और 26 मिनट उत्तर है। 


पिछले 17 वर्षों से मैं सिएटल में हूँ जो कि अमेरिका के पश्चिमी तट पर उत्तर की ओर है। कनाडा के समीप। इसका अक्षांश है 47 डिग्री और 36 मिनट उत्तर। 


यानी वसंत यहाँ 21 मार्च के आसपास आता है। सारे मौसम जैसे कैलेंडर देख कर चलते हो। 21 जून से गर्मी। 21 सितम्बर से पतझड़। 21 दिसम्बर से सर्दी। 


यानी हमारे यहाँ अभी सर्दी का माहौल है। आज 7 डिग्री तापमान है। 


तीन साल पहले, 2019,  आज के दिन अथाह बर्फ जमी हुई थी। हर खिड़की से साक्षात स्विट्ज़रलैंड का नज़ारा था। 


उस साल वसंत पंचमी 10 फ़रवरी को थी। 


राहुल उपाध्याय । 5 फ़रवरी 2022 । सिएटल 


No comments: