Thursday, March 14, 2024

शैतान- समीक्षा

'शैतान' एक अजीबोग़रीब दुनिया की कहानी है। ऐसी कहानी जिसे कई बार व्हाट्सेप पर फ़ॉरवर्ड किया जाता है। रोचक होती हैं पर अविश्वसनीय। 


अजय देवगन और महादेवन के अभिनय दमदार हैं। पटकथा कसी हुई है। दर्शक को बाँधे रखती है। राघवन की तरह नहीं कि बीच में से उठ नहीं सकते। लेकिन फिर भी प्रशंसनीय है। 


कहानी किसी विदेशी उपन्यास या फ़िल्म से प्रभावित हो भी सकती है और नहीं भी। लेकिन परिवार बिलकुल विदेशी है। उनका रहन-सहन विदेशी है। और फार्म हाउस तो पक्का विदेशी है। 


गाने हैं भी और नहीं भी। अच्छी बात है। विषय से नहीं भटके। 


यदि दिल कमजोर नहीं है तो अवश्य देखी जानी चाहिए। 


राहुल उपाध्याय । 14 मार्च 2024 । सिएटल 

No comments: