Saturday, June 3, 2023

कोमल बेन

कोमल बेन का स्वर्गवास आज तीन जून 2023 को हुआ। उनका जन्म 17 फरवरी 1946 को सैलाना में हुआ था। वे अपने माता-पिता की चौथी संतान थीं।  उनका विवाह सैलाना निवासी जगन्नाथ जी के सबसे बड़े पुत्र नाथुलालजी के साथ  मई 1964 में  हुआ था। जगन्नाथ जी, उनकी बड़ी बहन प्रकाश बेन के ससुर गणपतलालजी के छोटे भाई थे।  नाथुलालजी बचपन में अपनी बड़ी बहन नंदुबाई के पास उदयपुर चले गये थे। नंदुबाई के पति उदयपुर राजदरबार में काम करते थे। उनके कोई संतान नहीं हुई। उन्होंने कोमल बेन के मंझले बेटे राकेश को गोद लिया। नंदुबाई के पास उदयपुर में नाडाखाडा धानमंडी इलाके में तीन विशाल मकान थे और अकुट धन संपदा थी। उनकी सारी दौलत कोमल बेन के तीनों बेटे के पास आ गयी।  हमारे फूफाजी नाथुलालजी उदयपुर संभाग के विभिन्न  गांवो में शासकीय वैद्य रहें। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कोमल बेन स्थाई रूप से उदयपुर में ही अपने बेटों के पास ही रहने लगीं।  फूफाजी का सितंबर 2017 में निधन हो गया।  ईश्वर कोमलबेन की आत्मा को शांति दे। अपने चरणों में स्थान दें  तथा शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। 


- ज्योति नारायण त्रिवेदी 

No comments: