Sunday, April 10, 2022

10 अप्रैल 2022

आज का रविवारीय सामूहिक प्रातः भ्रमण अभूतपूर्व रहा। 


बड़ी तादाद में लोग आए। एक बालक भी शामिल हुआ। भ्रमण स्थल हमेशा की तरह रमणीक रहा। समामिश नदी के किनारे हम दो घंटे तक चलें। 


सिएटल के मौसम के मुताबिक़ रिमझिम-रिमझिम फुहार भी रही। तापमान सामान्य से काफ़ी कम रहा। तीन डिग्री सेल्सियस। 


लेकिन अंत बाक़ी दिनों से अलग हुआ। कार के ट्रंक में से थर्मस में से चाय पीने के बजाय शोभित के घर उनकी पत्नी अर्चना के कुशल हाथों से बना भारत का पारंपरिक भोजन ग्रहण किया। तृप्ति हो गई। 


गुझिया, पूड़ी, छोले, दही बड़े और लस्सी। 


बरसों तक याद रहेगा आज का भ्रमण। 


ये हैं अर्चना का यूट्यूब चैनल :


https://youtube.com/channel/UCUq-4b-TUS2VOz2xyJp0Q0A


राहुल उपाध्याय । 10 अप्रैल 2022 । सिएटल 






No comments: