Thursday, October 24, 2024

मुंजा - समीक्षा

मुंजा फ़िल्म हॉलीवुड की फ़िल्मों से बुरी तरह से प्रभावित है। लॉर्ड् ऑफ़ द रिंग्स और हैरी पॉटर तो दो मुख्य पात्रों में साफ नज़र आते हैं। 


फ़िल्म का आरम्भ बहुत ही प्रभावशाली है। बाल कलाकार ने जान फूंक दी। बहुत ही ख़तरनाक नजारा बन गया। कैमरे ने भी सहयोग दिया। बाक़ी फ़िल्म एक सस्ती कॉमेडी है कुछ स्पेशियल अफेक्ट्स के साथ। 


सहयोगी कलाकार- सरदार मित्र और हीरो की चचेरी बहन- ने भी उम्दा अभिनय किया है। 


ऐसी फ़िल्मों में कब क्या हो जाए कह नहीं सकते। 


अंत में अभिषेक बनर्जी और वरूण धवन भी जोड़ दिए गए। 


कहा ना कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। 


राहुल उपाध्याय । 24 अक्टूबर 2024 । सिएटल 


No comments: