Thursday, January 23, 2025

हिसाब बराबर-समीक्षा

'हिसाब बराबर' अश्विनी धीर द्वारा निर्देशित बहुत अच्छी फिल्म है। विषय अछूता है। आम आदमी को समझाना भी मुश्किल। लेकिन फिर भी यह कामयाब हो जाती है। 


हाँ, यह अलग बात है कि फ़िल्म में ड्रामा डालने के चक्कर में कई कृत्रिम हथकंडे अपनाए गए हैं। लेकिन अंत भला तो सब भला। 


संवाद भी अच्छे हैं। माधवन का अभिनय भी उम्दा है। 


मल्या का विदेश भाग जाना, केजरीवाल का दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, रिज़र्व बैंक की चीफ़ का बाज़ार से सौदा लेना - सब कहानी को ताज़ा बनाता है। बैंक डूबने की तस्वीरें और समाचार पत्रों की सुर्ख़ियाँ अभी भी हमें याद है। बैंक का ना डू है या दो, यह भी सही लगा। एक फ़ूड डिलीवरी कम्पनी का नाम ठूँसों है। सही व्यंग्य है। 


राहुल उपाध्याय । 23 जनवरी 2025 । सिएटल 



Wednesday, January 22, 2025

सदाबहार- समीक्षा

जया बच्चन के अभिनय से सजी फ़िल्म 'सदाबहार' खूबसूरत है। राजेंद्र गुप्ता का अभिनय जान डाल देता है इस धीमी गति से चलने वाली फिल्म में। 


रजत कपूर जिस भी फ़िल्म में होते हैं वह बहुत अच्छी होती है। यह भी कोई अपवाद नहीं है। 


इस फ़िल्म का एक अहम किरदार विविध भारती है। और विविध भारती से जुड़ा वाल्व वाला रेडियो। 


हम नयी पीढ़ी वालों को शायद बात समझ न आए कि कोई कैसे किसी पुरानी चीज़ से इतना मोह कर सकता है। पर हम भी एक अवस्था में आकर ऐसे हो जाएँगे यह लगभग तय है। 


फिल्म का अंत काफ़ी नाटकीय है। इस दोष को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। 


अंत में यह जानकर आश्चर्य हुआ भी और नहीं भी कि इस फिल्म के निर्माण में प्रसार भारती का भी हाथ है। विविध भारती प्रसार भारती का हिस्सा है। 


राहुल उपाध्याय । 22 जनवरी 2025 । सिएटल 



Thursday, January 9, 2025

साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मेसी द्वारा अभिनीत फ़िल्म साबरमती रिपोर्ट एक साफ़-सुथरी सधी हुई फ़िल्म है। ज़्यादा शोर-शराबा नहीं करती। 


लेकिन अंत होते-होते पटरी से उतर जाती है। राम मन्दिर बनने की बात ज़बरदस्ती जोड़ दी गई। 


यह भी अजीब लगा कि सच सिर्फ़ एक व्यक्ति को पता था। दो-चार और लोगों को पता था लेकिन वे उसे दबाना चाहते थे। 


और फिर उसी आदमी ने सच उजागर किया। कोई और तो जैसे भारत में था ही नहीं। 


यह बात अच्छी लगी कि बिना नाम लिए मोदी जी और सोनिया जी को भी घसीट लिया। 


मनिका के रोल में ऋद्धि डोगरा ने अद्भुत अदाकारी दिखाई है। 


राहुल उपाध्याय । 9 जनवरी 2025 । सिएटल