Wednesday, September 16, 2020

समृद्ध और ख़ुशहाल भारत

2008 में इन्दौर से प्रकाशित 'हैलो हिन्दुस्तान' पत्रिका ने मुझसे 'समृद्ध और ख़ुशहाल भारत' विषयपर आलेख लिखने का आग्रह किया। यह रहा वह आलेख। 

—————————————-

हाथी के दांत खाने के अलग और दिखाने के अलग होते हैं। यह बात समृद्ध और खुश-हाल भारत परभी लागू होती है। एक तरफ़ हैं विप्रो के अज़िम प्रेमजी और रिलाएन्स का अम्बानी परिवार, दूसरी ओरहैं आत्महत्या करते हुए किसान। एक तरफ़ हैं कोक और पेप्सी, दूसरी ओर हैं पीने के पानी कोतरसती हुई ग्रामीण जनता। असलियत यही है कि बावजूद इतनी तरक्की के आज भी भारत मेंकामयाब वही समझा जाता है जो देश छोड कर विदेश में धन अर्जित करता है। गांधी जी कोसम्बोधित करते हुए मैंने लिखा है - 


'भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ है अब कामयाब,

मेरे वतन में एक भी होनहार नौजवां नहीं मिलता'।

 

भारत छोड़ने की मेरी इच्छा कतई नहीं थी। हालांकि, मेरे पिता 1966 में ईग्लैंड जा भी चुके थे और 3 साल में पी-एच-डी ले कर आ भी गए थे। मैं 1986 में बनारस से इंजीनियरिंग खत्म कर चुका था औरहाथ में एक सरकारी नौकरी भी थी। विदेश जा कर दर-दर की ठोकरे खाने में कोई तुक नहीं दिखाईदे रहा था। मैं आरामपसंद व्यक्ति हूँ। मेरे विचार में स्नातकोत्तर शिक्षा से आज तक किसी का भलानहीं हुआ है। 


'कितनी निराली है शिक्षा प्रणाली,

'पास' होते-होते सब दूर हो गए'। 


मेरे मामा मेट्रिक पास थे और अपने परिवार के हमेशा पास थे। उनके साथ मैंने कई सुखद गर्मी कीछुट्टियाँ बितायी हैं रुनखेड़ा में, जहाँ वे स्टेशन मास्टर थे। एक बार मुझसे 5 वीं कक्षा में पूछा गया था, क्या बनोगे बड़े हो कर? मैंने कहा था, "स्टेशन मास्टर!"

 

बहरहाल, क्लॉस के सब साथी अमेरिका जा रहे थे सो मैं भी निकल पड़ा। और अगले चार साल तकमास्टर्स और एम-बी-ए के दौरान कई पापड़ बेले। मगर कहीं भी कड़वाहट महसूस नहीं हुई, अमेरिकामें सब जगह खूब स्नेह मिला। दिक्कत थी तो बस एक कि भारत में सब कुछ बना-बनाया मिल जाताथा। घर पर माँ थी और बनारस के होस्टल में महाराज था। यहाँ खुद ही दाल-रोटी बनाओ। बर्तन भीमांजो। कपड़े भी धोओ। झाडू फटका भी करो। 


'चले थे बड़ी धूम से बादशाह बनने,

काम काज में फ़ंसे मज़दूर हो गए'। 


और ये सिलसिला अभी भी जारी है। बड़े से बड़े ओहदे वाला व्यक्ति खुद कार चलाता है, खुद सब्जी-भाजी खरीदता है, खुद कपड़े धोता है, खुद की चाय-काँफ़ी बनाता है, खुद झाड़ू-फ़टका करता है औरखुद खाना भी बनाता है। हालांकि मशीनों - वॉशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर - से आसानी जरूर होजाती है। पर घर या दफ़्तर में कोई सेवा में हाज़िर नौकर नज़र नहीं आता है।

 

मैंने भारत में इन्जीनियरिंग की पढ़ाई जरुर अंग्रेजी में की थी। मगर अंग्रेजी में कभी वार्तालाप नहींकिया था। अमेरिका में पेट पूजा के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पढ़ाने लगा विश्वविद्यालय में। जाहिर हैअंग्रेजी में ही पढ़ाना था। यह मेरे लिए एक गर्व की बात थी कि जिसने 5 वीं कक्षा तक ए बी सी डीतक नहीं सीखी थी, आज 20-25 अमरीकी नवयुवकों को उनकी ही भाषा में एक नई भाषा (पास्कल) सीखा रहा था। और मुझे अपने छात्रों से यथोचित सम्मान भी मिला। और तब मुझे शर्म आई यह सोचकर कि किस तरह हम नए अध्यापक का मज़ाक उड़ाया करते थे बनारस में।

 

 ग्लानि इस बात की हमेशा रही कि 7 हज़ार मील की दूरी के बहाने से घर की सारी ज़िम्मेदारियों सेहाथ धो लिया। न किसी की शादी में शामिल हुए न किसी की बरसी में। न किसी के लिए नौकरी कीसिफ़रिश की और न किसी की दवा-दारु की।  माँ की टक्कर हो गई थी स्कूटर से। कमर में काफ़ीचोट आई। बिस्तर पर रहीं हफ़्तों तक। मैं यहाँ टी-वी पर देखता रहा डायना और मदर टेरेसा काअंतिम सफ़र। फ़ोन से बातचीत जरुर होती थी। पर फ़ोन पर किसी को गले नहीं लगाया जा सकता।कंधे पर सर नहीं रख सकते। निगाहें नीची कर के थोड़ी देर चुप नहीं रह सकते। माँ माथे को चूम नहींसकती। बालों को सहला नहीं सकती। गला भर आने पर पानी का ग्लास नहीं दे सकती। 

 

सच! कितनी त्रासदी है एक एन आर आई के जीवन में। 


'जब हम अपनो के नहीं हुए,

तो किसी और के क्या होंगे,

पूछ लो किसी भी कामयाब से, 

किस्से यहीं बयां होंगे'।

 

21 साल से यहाँ हूँ। तब से आज तक यही सुनता आया हूँ - 'मेरा भारत महान'। 


'परदेस में बस जाने के बाद,

चर्चे वतन के मशहूर हो गए'। 


'भारत बहुत तरक्की कर रहा है।' 

'अमेरिका अपने आप को असुरक्षित समझ रहा है।'

'यहाँ की नौकरियाँ धीरे-धीरे बैंगलोर और हैदराबाद जा रही है।'

आदि, आदि।


इस वजह से सॉफ़्टवेयर के क्षेत्र में अमरीकी कर्मचारियों के पेट पर सीधा-सीधा वार हुआ है। जाहिरहै उन्हें यह कतई पसंद नहीं है। कुछ राज्य सरकारों ने इसी कारण ये निर्णय लिया है कि वे किसी भीऐसी संस्था को काम नहीं देंगे जिसके सम्बंध भारत की कंपनी से हैं। हालांकि इस निर्णय से खासफ़र्क नहीं आया है। चूंकि ये गिने-चुने राज्य तक ही सीमित है। 


नौकरियाँ तो जा ही रही हैं भारत की ओर पर भारत से अब भी हज़ारों की तादात में नवयुवक आ रहेहैं। पहले वो आते थे उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए, अपनी योग्यता के बल पर। आज आते हैं विप्रो, इन्फ़ोसिस आदि की छत्र-छाया में। वे आते हैं सस्ती दरों पर वही काम करने जिसे अमरीकी नागरिककर रहा था महंगी दरों पर। तो जाहिर है, एेसे भारतीय कर्मचारी अमरीकी जनता का सम्मान पाने मेंअसमर्थ रहते हैं। पर इस वजह से कंपनी की बचत होती है और बहुत मुनाफ़ा। वॉल-स्ट्रीट भी खुश।अब आप सोच रहे होंगे कि चलो कम से कम कंपनी के मालिक तो इन भारतीय कर्मचारियों कीइज़्ज़्त करते होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जैसे कि आप घर बना रहे हैं और आपको मजदूरचाहिए जो ईंट, पत्थर, गारा उठा सके, मिला सके, और दीवारें खड़ी कर सके। ये काम आपके शहरके लोग कर सकते है 100 रुपये में और दूसरी तरफ़ है दूसरे शहर के लोग जो यही काम कर सकते हैं70 रुपयें में। आप दूसरे शहर के कर्मचारियों से काम करा के 30 रुपये बचाएँगे जरूर मगर आप कीनज़रों में उनकी इज़्ज़त नहीं बढ़ जाएगी। काम खत्म हुआ और आप अपने रस्ते और वो कर्मचारीअपने रस्ते पर। 


सम्मान अर्जित करने के लिए कुछ नया होना चाहिए। बजाए इसके कि आप कोई भी काम पूरा करनेके लिए एक सस्ते मज़दूर की तरह हाज़िर हो जाए। अगर आप इस घर की रूपरेखा तैयार करने वालेआर्किटेक्ट हैं और आपका काम बहुत बेहतरीन है, तब स्वाभाविक है कि आपको प्रचुर सम्मानमिलेंगा।


पिछले 10 साल में जो भारत के विकास की बात अमरीका तक पहुँच रही है वो सॉफ़्टवेयर सेवा तकही सीमित है। और इस क्षेत्र में भारत एक सस्ते मज़दूर के रूप में देखा जा रहा है। 


एक मजे की बात और कि विप्रो, इन्फ़ोसिस की बदौलत अब भारत में सॉफ़्टवेयर क्षेत्र में वेतन स्तरोंमें प्रचुर वृद्धि हुई है। इस कारण काफ़ी भारतीय जो अमरीका में बस गए थे अब भारत वापसी कीतैयारी कर रहे हैं। रोज सुनने में आता है कि फलाना हिन्दुस्तान जा रहा है उस कंपनी में डाईरेक्टर बनकर तो इस कंपनी में मैनेजर बन कर। मगर दूध का जला छाछ को भी फूंक-फूंक कर पीता है।


भई सच पूछो तो

अमेरिका में भेद-भाव है

और ऊपर से झेलने

अनगिनत उतार-चढ़ाव हैं

जो नौकरी आज है वो कल नहीं

चिन्ता रहती है हर पल यही

अब तो भारत में भी नौकरिया ढेर हैं

और माँ-बाप के भी क़ब्र में पैर हैं

सोचता हूँ हिन्दुस्तान में बस जाऊँ

बस पहले अमेरिकन सिटिज़न बन जाऊं


हर महफ़िल में हर आदमी इस बात की घोषणा करता है कि वो भारत का शुभचिंतक है। 


मेरा ये विचार है कि 

भारत का विकास हो, 

सम्पन्न हो खुशहाल हो, 

रोजी-रोटी सबके पास हो, 

सुनते ही कि डॉलर गिर गया, 

सारा बुखार उतर गया 


अंत में निष्कर्ष यही कि हम यहाँ के रहन-सहन के, तौर तरीको के और ज़रुरतों के आदी हो गए हैं।और डॉलर चाहे कितना भी गिर जाए उसकी खरीदी क्षमता दुनिया की बाकी मुद्राओं से ज्यादा हीरहेगी। यहाँ आदमी एक साल के वेतन में वो सब खरीद सकता है जिसे अन्य देशों के नागरिक कईसालों की कमाई में भी नहीं पा सकते हैं। 


पहले हम अपना भविष्य सुधारने आए थे। अब हम अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं।पहले मैं कहता था कि हम अभिमन्यू की तरह चक्रव्यूह में घुस तो गए हैं पर निकलने में असमर्थ हैं।अब लगता है कि ये कैंसर की तरह एक ला-ईलाज मर्ज़ है। 


बाबुल चाहे सुदामा हो

ससुराल चाहे सुहाना हो

नया रिश्ता जोड़ने पर

अपना घर छोड़ने पर

दुल्हन जो होती है

दो आँसू तो रोती है

और इधर हर एक को खुशी होती है

जब मातृभूमि संतान अपना खोती है

क्यूं देश छोड़ने की

इतनी सशक्त अभिलाषा है? 

क्या देश में

सचमुच इतनी निराशा है? 

जाने कब क्या हो गया

वजूद जो था खो गया

ज़मीर जो था सो गया

लकवा जैसे हो गया


भेड़-चाल की दुनिया में

देश अपना छोड़ दिया

धनाड्यों की सेवा में

नाम अपना जोड़ दिया

अपनी समृद्ध संस्कृति से

अपनी मधुर मातृभाषा से

मुख अपना मोड़ लिया

माँ बाप का दिया हुआ

नाम तक छोड़ दिया


घर छोड़ा

देश छोड़ा

सारे संस्कार छोड़े

स्वार्थ के पीछे-पीछे

कुछ इतना तेज दौड़े

कि न कोई संगी-साथी है

न कोई अपना है

मिलियन्स बन जाए

यही एक सपना है


करते-धरते अपनी मर्जी हैं

पक्के मतलबी और गर्जी हैं

उसूल तो अव्वल थे ही नहीं

और हैं अगर तो वो फ़र्जी हैं


पैसों के पुजारी बने

स्टॉक्स के जुआरी बने

दोनों हाथ कमाते हैं

फिर भी क्यूं उधारी बने? 

किसी बात की कमी नहीं

फिर क्यूं चिंताग्रस्त हैं? 

खाने-पीने को बहुत हैं

फिर क्यूं रहते त्रस्त हैं? 


इन सब को देखते हुए

उठते कुछ प्रश्न हैं


पैसा कमाना क्या कुकर्म है? 

आखिर इसमें क्या जुर्म है? 

जुर्म नहीं, यह रोग है

विलास भोगी जो लोग है

'पेरासाईट' की फ़ेहरिश्त में

नाम उनके दर्ज है

पद-पैसो के पीछे भागना

एक ला-इलाज मर्ज़ है

--

हिन्दी का इस्तेमाल क्यों करें

मेरा यह आलेख गत वर्ष गर्भनाल में प्रकाशित हुआ 

——-

मैं अमेरिका में पिछले 33 वर्षों से हूँ। 15 सितम्बर 1986 के दिन जब मैं पहली बार हवाई जहाज़ में बैठा था, तब सब जगह अंग्रेज़ी का वर्चस्व था। हिन्दी/देवनागरी का नाम-ओ-निशान नहीं था। विदेशी परिवेश में हिन्दी कहीं थी तो सिर्फ बी-बी-सी की हिन्दी सेवा में। 

आज जब भारत जाता हूँ तो हवाई जहाज़ में टीवी स्क्रीन पर हिन्दी भाषा की फ़िल्मों के अलावा हिन्दी भाषा में निर्देश, सूचनाएँ, गन्तव्य स्थान, वर्तमान तापमान, समय आदि की जानकारी मन को बहुत सुकून दिलाती हैं।

लगता है हमारी हिन्दी को वह स्थान मिल गया है जिसकी हमें कभी आशा भी नहीं थी। 

यह कैसे हो गया? क्या संसद में बहस हुई और बिल पारित हो गया? क्या कहीं कोई दंगा नहीं हुआ? लाठियाँ नहीं बरसाई गईं? टीवी पर चीख़ना-चिल्लाना नहीं हुआ कि हम पर हिन्दी थोपी जा रही है?

बिना किसी आंदोलनकारी के, बिना किसी नेता के यह कैसे सम्भव हुआ? कोई चमत्कार है?

इन सबका एक ही जवाब है: उपभोक्ता।  

जैसी उपभोक्ता की रूचि होती है, वैसा ही बाज़ार का रूख चलता है। हिन्दी फ़िल्में, हिन्दी में विज्ञापन सब इस बात के प्रमाण हैं। 

यही कारण है कि गुगल, माइक्रोसॉफ़्ट, फ़ेसबुक, ट्विटर आदि पर हिन्दी एवं अन्य भाषाओं का प्रादुर्भाव है। और यह विकास सकारात्मक है। यह सबके हित में हैं। विश्व का हर विकास इसी प्रकार होता आया है। 

आज चिन्ता का विषय है तो सिर्फ यह कि जो सृजन कर रहे हैं हिन्दी में, उनके लिए हिन्दी सिर्फ सृजन तक ही सीमित हैं। आमतौर पर, दैनिक गतिविधियों में, अनौपचारिक सम्वाद में उन्हें हिन्दी एक बोझ लगती है। एक बाधा। एक ऐसी भाषा जो मेहनत माँगती है। मेहनत इंसान तभी करता है जब उसे इसमें कोई लाभ दिखे। कविता लिखे, कहानी लिखे, कोई भी रचना लिखे - दो-चार व्यक्ति वाह-वाह तो करेंगे। भले ही पारितोषिक न मिले। तब मेहनत जायज़ है। वरना किसी को बधाई देनी हो, यात्रा का विवरण देना हो, परचूनी सामान ख़रीदने की सूची बनानी हो -तो हिन्दी एक अनावश्यक रोड़ा बन जाती है। 

यह तो रही सृजनकर्ता की बात। जो पढ़ रहे हैं, वे हिन्दी को देवनागरी में पढ़ने तक ही सीमित रखते हैं। लिखते सिर्फ रोमन में हैं। उन्हें लगता है कि वे अंग्रेज़ी सीख रहे हैं, विकसित हो रहे हैं। गाँव वाले गँवार नहीं रह गए हैं। कोई देवनागरी में लिखने की ग़लती भी कर दे तो पढ़ने वाले हँसी उड़ाते हैं कि गँवार ही ठहरे। 

देवनागरी को औपचारिक रूप तक ही सीमित रखने का दुष्परिणाम यह है कि जितना तकनीकि दृष्टि से विकास होना चाहिए उतना नहीं हो रहा है। जब किसी का उपयोग बढ़ता है तभी समृद्धि होती है। 

विश्व रंग के आयोजनकर्ताओं ने भी जब निमन्त्रण भेजे तो अंग्रेज़ी में भेजे। जबकि यह औपचारिक पत्राचार था। क्या विवशता रही, समझ नहीं पाया। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दी सम्मेलन के निमन्त्रण भी अंग्रेज़ी में थे। भारत का कोई भी दूतावास आज तक अपने अधिकारिक लैटरपैड पर देवनागरी में कुछ भी लिख नहीं पाया। 

साधन-संसाधन बहुत हैं। इच्छाशक्ति की कमी है। दूतावास, विश्व हिन्दी सम्मेलन, विश्व रंग - इनका प्रयोजन धन कमाना नहीं है। हिन्दी में निमन्त्रण भेजने या न भेजने से कोई लाभ-हानि नहीं है। 

जहाँ धन नहीं वहाँ विकास नहीं। 

इसीलिए हिन्दी मात्र सृजन तक सीमित रह गई है। फ़िल्में भी हिन्दी में केवल बनती हैं। उनकी समीक्षा, उनका विश्लेषण सब अंग्रेज़ी में होता है। सारे साक्षात्कार, इनाम - सब अंग्रेज़ी में। 

जब तक हिन्दी सिर्फ सृजनकर्ताओं तक सीमित रहेगी, इसका विकास भी सीमित रहेगा। गुगल ने कई सुविधाएँ मुहैया करवाई हैं, जिनसे देवनागरी में लिखा जा सकता है। लेकिन उनका उपयोग अभी भी किंचित कष्टदायक है। उन्हें और आसान बनाना होगा। लेकिन जब तक आम जनता उन्हें काम में नहीं लाएगी, कठिनाइयाँ उजागर नहीं होगी, और लिहाज़ा हल भी नहीं इजाद होंगे। 

भारतीय सरकार चाहती है कि हिन्दी का प्रादुर्भाव बढ़े। वह हर साल कई अनुदान प्रदान करती हैं सैंकड़ों संस्थानों को। हर संस्थान उच्चस्तरीय योजनाएँ बनाता है। लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात। मुल्ला की दौड़ मस्जिद तक। वे अपने गिने चुने मित्रों से विमर्ष तक ही सीमित रह जाते हैं। यहाँ भी वही समस्या है। जहाँ उपभोक्ताओं से धन कमाने की कोई प्रक्रिया नहीं, वह योजना कुछ साल चल तो जाती है पर परिणाम के नाम पर विफलता ही हाथ लगती है। 

सरकार का भी दोष नहीं। वे अनुदान के अलावा कुछ नहीं कर सकती। संस्थानों का भी कोई दोष नहीं। उनकी भी अपनी सीमाएँ हैं। 

बचे बस हम और हमारे उपकरण। 

भारतीय केन्द्र सरकार हिन्दी के प्रति कितनी कटिबद्ध है यह जानना हो तो आप आकाशवाणी सुनने लें। सिर्फ दो ही भाषा में हर घंटे समाचार प्रसारित होते हैं। अंग्रेज़ी और हिन्दी। 

मैं बहुत से दक्षिण भारतीयों से मिला हूँ, जिन्होंने स्वीकार किया है कि आकाशवाणी के समाचार सुनकर जाने-अनजाने वे हिन्दी समझने लग गए। 

सो बहरहाल हिन्दी/देवनागरी फल-फूल रही है सुनने-सुनाने वाले क्षेत्र में - रेडियो और यूट्यूब पर। रेडियो पर आर-जे छाए हुए हैं। यूट्यूब पर तमाम वीडियों हैं - मुशायरों के, कवि सम्मेलनों के, फ़िल्मों गीतों के, भजनों के, चुटकुलों के, समाचारों के, साक्षात्कारों के। 

इन्टरनेट पर पढ़ने की भी बहुत सामग्री हैं। तुलसीदास से लेकर प्रेमचन्द तक, जैनेन्द्र से लेकर राजेन्द्र यादव तक। निराला से लेकर नीरज तक। जिन्हें पढ़ना हर कोई चाहता है, पर पढ़ता नहीं है। मानो जैसे घर में कोई चीज़ पड़ी हो तो सुकून रहता है कि हम एक मूल्यवान वस्तु के मालिक हैं, लेकिन उसे तिजोरी में बन्द रखते हैं। निकालते हुए डरते हैं कि कहीं ख़राब न हो जाए या कोई चुरा न ले। 

वीकिपीडिया, जो कि अधिकांश ज्ञान का अधिकृत स्रोत माना जाता है, वहाँ भी हिन्दी में सामग्री बढ़ रही है। लेकिन बहुत कम मात्रा में। पाठकों में हिन्दी के प्रति उदासीनता है। आज का पाठक दोनों भाषाओं में पारंगत है। इसलिए जब अंग्रेज़ी में सामग्री मिल जाती है तो हिन्दी की तरफ़ फूटी आँख से भी नहीं देखता है। 

ज़रूरत है उन पाठकों की जो कि अपनी मिट्टी से जुड़े हो, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में काम न कर रहे हो, अंग्रेज़ी से सुपरिचित न हो। 

इस दिशा में गुगल सराहनीय काम कर रही है। उसने अपने तमाम इंटरफ़ेस हिन्दी में परिवर्तित कर लिए है ताकि शुरू से लेकर अंत तक सब सवाल/जवाब/मेन्यू हिन्दी में हो। जितना ज़्यादा इनका उपयोग होगा उतना ज़्यादा सुधार होगा। 

अनुवाद की सेवा भी काफ़ी सराहनीय है। इससे जब भी कोई सामग्री सामने आती है उसे सहज भाव से हिन्दी में पढ़ा-समझा जाता है। और पाठक जुड़ा रहता है, हताश नहीं होता और उसका ज्ञानवर्धन भी होता है। 

यह सब उपभोक्ताओं की रूचि को देखकर सम्भव हुआ है। लेकिन चूँकि सुविधाएँ प्रदान की जा रही है एक मशीन द्वारा इसलिए यह सेवाएँ सिर्फ हिन्दी तक सीमित न रहकर अन्य भाषाओं में भी की जा रही हैं। जो काम एक भाषा में हो सकता है वह अन्य भाषाओं में करना आसान होता जाता है। पहले क़दम, पहले प्रयास, पहली भाषा में जो चुनौतियाँ सामने आती हैं  वे अगले पड़ाव, अगली भाषा में कम होती जाती हैं। जैसे कि कैलकुलेटर को हर गुणा-भाग नहीं सीखाना पड़ता है। एक अलगोरिदम है जो हर गुणा-भाग के लिए लागू होता है। यह बात भाषाई सेवाओं पर भी लागू होती है। एक बार देवनागरी का कीबोर्ड तैयार हो गया, सारी सहोदरी भाषाओं के कीबोर्ड बनाने में आसानी हो जाती है। 

यहाँ एक और बात विचारणीय है कि भारत के हिन्दी बाहुल्य प्रदेशों में विज्ञान की शिक्षा हिन्दी में सहज सुलभ है। लेकिन कम्प्यूटर की शिक्षा के लिए आज भी अंग्रेज़ी आवश्यक है। हिन्दी में शिक्षक चाहे कितना ही समझा दे कि जावा, सी# आदि भाषाएँ किस काम की है, उनकी क्या ख़ूबियाँ हैं, वे एक-दूसरे से कैसे भिन्न हैं, आदि। लेकिन अन्ततः कम्प्यूटर प्रोग्राम लिखने के लिए अंग्रेज़ी/रोमन का ज्ञान आवश्यक है। यह एक बाधा है उन तमाम युवाओं के लिए जो इस क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं, लेकिन अंग्रेज़ी से कोसो दूर हैं। इस कारण वे अभावग्रस्त होकर केवल सोशियल मीडिया तक ही सीमित रह पाते हैं। 

यह समस्या सिर्फ हिन्दी की ही नहीं है। विश्व की तमाम भाषाएँ इस समस्या से जूझ रही हैं। थक हार कर सबको अंग्रेज़ी के सामने घुटने टेकने पड़ते हैं। यही कारण है कि सिर्फ ऊँचे तबके के और अत्यंत मेधावी छात्र ही इस क्षेत्र में आगे बढ़ पाते हैं। बाक़ी सब हीन भाव के शिकार हो जाते हैं। 

क्या कोई भारतीय ऐसा पैदा होगा जो इस सूरत को बदल सकेगा?  

यह कार्य भी कोई इतना जटिल नहीं है। ज़रूरत है तो सिर्फ एक अनुवादक की जो हिन्दी में लिखे निर्देशों को सी# या किसी ओर कम्प्यूटर भाषा के मूल निर्देशों में परिवर्तित कर दे। 

कोई लिनस टोर्वाल्ड्स ही ऐसा कर सकता है। 

राहुल उपाध्याय । 1 सितम्बर 2019 | सिएटल
--
Best Regards,
Rahul
425-445-0827